Categories: Crime

धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

फारुख सैन
लखीमपुर खीरी :- जनपद लखीमपुर खीरी में आज ब्राह्मण समाज के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार अध्यक्ष प्रगति शील ब्राह्मण सभा एन के मिश्रा के नेतृत्व मे व युवा समाज सेवी मोहन बाजपेयी के सहयोग से बेहजम रोड लखीमपुर के ब्राह्मण समाज के निर्माणधीन धर्मशाला पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया गया

कार्यक्रम को भाजपा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी,भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार एन.के मिश्रा, राघव राम तिवारी, नामे महाराज, लखीमपुर चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रमुख बस व्यवसायी मोहन बाजपेयी, पूर्व चेयरमैन ज्ञान प्रकाश बाजपेयी, वरिष्ठ पत्रकार व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के राज्य मिडिया प्रभारी दीप मिश्रा “विद्यार्थी” सहित तमाम ब्राह्मण भाइयों ने सम्बोधित किया कार्यक्रम मे मौजूद वरिष्ठ ब्राह्मण भाइयों को मोहन बाजपेयी द्वारा भगवान परशुराम का चित्र और शाल भेंटक़र सम्मानित भी किया गया सैकड़ों ब्राह्मण समाज के लोगों की अपस्थिति से भगवान परशुराम के जयकारे से धर्मशाला गुंजायमान था।

इस अवसर पर धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी व भाजपा जिला अध्यक्ष शरद बाजपेयी, राघवराम तिवारी जी, डी.एस कालेज के पूर्व प्राचार्य दयानन्द शुक्ल व ब्राह्मण पत्रकारो मे एन.के मिश्रा, प्रशांत पांडेय, कमल मिश्रा, शरद अवस्थी, श्याम जी अग्निहोत्री, दीप मिश्रा “विद्यार्थी” को सम्मानित भी किया गया बाहर होने के कारण गोला विधायक अरबिन्द गिरि कार्यक्रम मे नही पहुँच सके कार्यक्रम समापन के उपरान्त भंडारे की भी ब्यवस्था की गयी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts