Categories: Crime

आईपीओ ने विधायक बंसल के विरुद्ध जयपुर कलेक्टर को सौपा सीएम राजे के नाम विरोध पत्र

अब्दुल रज़्ज़ाक
जयपुर —इंडिपेन्ट प्रेस ऑर्गनाइजेशन (आईपीओ) ने आज 28 अप्रैल को विधायक बंसल के विरुद्ध जयपुर कलेक्टर को सीएम राजे के नाम विरोध पत्र  सौपा गया। बीजेपी विधायक विजय बंसल द्वारा मिडिया को गालिया देने के मामले ने तुल पकड़ लिया।एमएलए विजय बंसल के द्वारा मिडिया को गालियां देता हुआ ऑडियो वायरल होने के बाद आज आईपीओ टीम ने बंसल के खिलाफ सीएम राजे के नाम विरोध पत्र सौपा

जिसमें  आईपीओ ग्रुप के लगभग समस्त पत्रकारों  ने भाग लिया । आईपीओ  ने अपने विरोध पत्र में विधायक विजय बंसल के द्वारा पत्रकारों को कही जाने वाली ऐसी टिप्पणी पर अपने विरोध पत्र के द्वारा नाराजगी जाहिर कि ।यह पत्र माननीय मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया। इस अवसर पर दीपक शर्मा , बी.के. अवस्थी, अंकित माथूर , लोकेश जैन , संजीव माथूर, विजय पाँडेय व उपेंद्र राजपूत उपस्थित रहे। अन्य पत्रकारों ने पत्रकार हित मे हरदम साथ देने व पत्रकार पर होने वाले हर जुल्म का विरोध का संकल्प लिया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts