Categories: Crime

शार्ट-सर्किट से गेंहू की फसल जलकर हुई खाक

संजय ठाकुर
मऊ : रतनपुरा विकास खंड के ग्राम जमीन बेरुकी में 11 हजार की लाइन का तार तेज हवा के झोंके से शनिवार को दो बजे दिन में अचानक टूट कर गेंहू की फसल पर गिर गया। देखते-देखते धूं-धूं कर आग की लपटे उठने लगी। ग्रामवासियों ने जान जोखिम में लेकर घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।

तब तक लक्ष्मी सिंह का तीन बीघा, कैलाश सिंह का पांच बीघा एवं लक्षीराम राजभर का भी तीन बीघा गेंहू की फसल जलकर नष्ट हो गई। विद्युत विभाग की लापरवाही पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पीड़ित किसानों ने मुआवजे की आवाज उठायी है। तैयार फसल जल जाने से रोटी के साथ ही साथ भूसे के संकट को लेकर भी किसान परेशान  हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts