Categories: Crime

मुख़्तार अब्बास नकवी के सभा में बीजेपी कार्यकर्ताओ ने छेड़ा महिला कार्यकर्ता हो. देखे वीडियो क्या हुवा

हर्मेश भाटिया. रामपुर

भाजपा भले खुद को संस्कारो वाली पार्टी कहे मगर बीच बीच में भाजपा के कार्यकर्ता कुछ ऐसा कर जाते है जिससे पार्टी की छवि पर धब्बा लग जाता है. भले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड का गठन कर दिया हो ताकि महिलाओ के साथ छेड़छाड़ को रोका जा सके मगर जब ऐसी ही हरकत का आरोप भाजपा की किसी जनसभा में भाजपा कार्यकर्ताओ पर लग जाए तो फिर पूरी व्यवस्था पर ही सवालिया निशान लगने लगता है.

मौजूदा घटनाक्रम रामपुर में आयोजित केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी की जनसभा का है जहा एक बीजेपी कि महिला कार्यकर्ता ने अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओ पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसके साथ छेडछाड किया है. इस आरोप पर महिला बीजेपी नेता ने हंगामा करना शुरू कर दिया था. इधर मुख़्तार अब्बास नकवी के साथ उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मंत्री बलदेव औलख सभा के बाद पत्रकारों के सवालो का जवाब दे रहे थे इसी बीच उनके सामने ही एक महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि कुछ पुरुष कार्यकर्ता उसको छेड़ रहे है. इस आरोप के बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया इसी दौरान महिला का पुत्र भी वहा आ गया मगर बीजेपी कार्यकर्ताओ ने उस महिला के पुत्र कि ही पिटाई शुरू कर दिया. माहोल को शांत रखने हेतु पुलिस ने महिला और उसके पुत्र को थाणे लेकर   आ गए. इस हंगामे के दौरान सरकार के ये दोनों मंत्री मौजूद थे, प्रकरण में भाजपा आलाकमान की तरफ से कोई जवाब नहीं है.
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: National

Recent Posts