Categories: Crime

योगी सरकार में पुलिस के कार्य प्रणाली की सराहना

संजय ठाकुर 

बलिया : बिल्थरारोड उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनने के बाद पुलिस की रवैये की उस समय तारीफ सुनने को मिली जब सीओ रसड़ा श्रीराम पाल के नेतृत्व में पुलिस चौकी सीयर के प्रभारी संतोष कुमार यादव भारी पुलिस बल के साथ नगर के बड़े व मझोले ब्यापारियों की समस्या व सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी लेने हेतु मंगलवार की देर सायं निकले थे।

इसके साथ ही रूटीन चेकिंग, अवैध अतिक्रमण आदि को भी देखा तथा हिदायती कार्यवाही की। सीओ पाल ने हर प्रमुख दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षात्मक दृष्टि से दुकानदारों से सीसी टीवी कैमरा दुकान के बाहर व भीतर लगाने का सुझाव दिया। ब्यवसाई वर्ग में पुलिस की बदलते आश्चर्य जनक कार्य प्रणाली की सभी ने सराहना ही नही की, बल्कि पुलिस का यह सराहनीय कार्य ब्यवसाय जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts