Categories: Crime

उतराखंड के मंत्रिपद की खुशिया उत्तर प्रदेश तक,

राहुल मसवासी 

रामपुर. अरविन्द पाण्डेय को केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर वरिष्ठ समाज सेवी शकील खान के आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्य करता एकत्र हुए तथा मिठाई वितरण कर  एक दूसरे को मुबारकबाद दी। विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड गदरपुर सीट से विजय प्राप्त होने तथा केबिनेट मंत्री बनाये जाने पर उत्तराखंड के साथ- साथ उत्तरप्रदेश के ज़िला रामपुर स्थित  वरिष्ठ समाज सेवी व चुनाव प्रचारक शकील खान के आवास पर भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए।

जहां पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ख़ुशी का इज़हार किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शकील खान ने कहा क़ि केबिनेट मंत्री अरविन्द पाण्डेय ज़मीन से जुड़े हुए नेता हैं। उनकी जनता पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने कहा क़ि बिना किसी भेद भाव के  जनहित में कराये गए कार्यों के बलबूते ही उन्होंने लगातार चौथी बार विधानसभा चुनाव में जीत का परचम लहराया। इस मौके पर विनीत वर्मा, परवेज़ इकबाल, डॉक्टर मुश्ताक, अज़ीम अहमद, जावेद आलम, किरन देवी, पूजा वर्मा, संगीता वर्मा, राहुल, सोनू अनेजा आदि मौजूद रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts