Categories: Crime

बाहुबली अतीक अहमद नैनी से देवरिया जेल शिफ्ट

अग्रसेन विश्वकर्मा (देवरिया)
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का जिला जेल– जहा आज सुबह इलाहाबाद नैनी जेल से बाहुबली पूर्व सांसद अतीक अहमद को शासन के निर्देश पर जिला कारागार देवरिया में भारी सुरक्षा के बीच शिफ्ट किया गया । इनके सुरक्षा में 1 सी ओ, 1 इंस्पेक्टर, 2 सब इंस्पेक्टर, 2 दीवान और 35 कांस्टेबल लगे थे ।

वही जिला जेल में इनके समर्थको की भीड़ जुटी रही । इस दौरान अतीक अहमद मीडिया से बचते नजर आये और इशारो में ही कहा कि नो कमेन्ट रोड बहुत ख़राब है । इस बावत जेल अधीक्षक का कहना था कि अतीक अहमद साढ़े 5 बजे जेल में आये है उनको अंदर ले लिया गया है । सुरक्षा के सवाल पर कहा कि हमारे यहाँ अलग से कोई हाई सिक्योरिटी बैरक नहीं है सुरक्षा की दृष्टि से कुछ कहना उचित नहीं है । पूरी सुरक्षा दी जायेगी ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts