Categories: Crime

बीजेपी के नगर महामंत्री ने एक पत्रकार की किया पिटाई

(राजू आबदी)
झाँसी बबीना – उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद जहां एक तरफ यूपी में गुंडाराज खत्म करने की बात कहीं जा रही है वहीं दूसरी और उनके कुछ नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका ताजा मामला झाँसी के बबीना मे बीजेपी नगर महामंत्री हनी साहू की गुंडागर्दी के रुप में सामने आया है। जिसकी पूरी घटना वहां पर खड़े एक शक्स ने केमरे में कैद कर ली

मनीष साहू पत्रकार के मुताबिक,यह घटना 19 अप्रैल 2017 के रात  10.30 बजे का है जब मनीष साहू पत्रकार एक कार्यक्रम के उपरांत भोजन कर रहा था तभी अचानक हनी साहू, अयोध्या साहू, प्रमोद साहू, रवि साहू, निखिल साहू, अमन साहू ने मिलकर मार पीट कर दी व कपड़े फाड़ दिए और माँ बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की भरपूर कोशिश की गई वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से बचाया लेकिन आरोपी आखिर में जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये जिसकी थाने में लिखित शिकायत भी की गई है लेकिन बबीना थाने से इस शिकयत पर कोई कार्यवाही नही कि गई क्योंकि आरोपी बीजेपी का नेता है। अब देखना ये होगा कि एक पत्रकार को योगी सरकार मे इंसाफ मिलता है या नही ?
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts