Categories: Crime

शार्ट सर्किट से लगी आग, एक महिला समेत चार लोग झुलसे

अंजनी राय 

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मठिया लिलकर गांव में बुधवार की दोपहर में राधे राजभर की झोपड़ी में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते हैं आग लालमोहन, जगधारी, की झोपड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया।

शार्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला समेत चार लोग झुलस गए। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को सीएचसी सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिसमें मनोज राजभर की दो व राधा राजभर की एक बकरी बुरी तरह झुलस गयी। अगलगी में पूजा (40) पत्नी मनोज राजभर, लवकुश (4 वर्ष) पुत्र मनोज राजभर, अंकुश (2 वर्ष) पुत्र मनोज राजभर, राज कुमार राजभर (40) पुत्र फूलचंद राजभर आग से झुलस गए।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts