Categories: Crime

फिर लौटकर आ रही है बड़े पर्दे पर, सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी।

करिश्मा अग्रवाल (विशेष संवाददाता)
सलमान और कैटरीना कैफ के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है,क्योंकि एक बार फिर से यह जोड़ी  पर्दे पर  साथ नजर  आने वाली है,और वो भी सुपर हिट फिल्म  ‘ एक था टाइगर’  के सीक्वल  में।जी हां। सलमान खान और कैटरीना कैफ स्टारर इस फिल्म का नाम होगा ‘टाइगर जिंदा है’ । अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान ने कटरीना के साथ एक तस्वीर भी शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था,

’ टाइगर जिंदा है’ में एक बार फिर साथ।’
इस फिल्म का एक शेड्यूल हाल ही में ऑस्ट्रिया में शूट किया गया हैं और अब इस फिल्म की शूटिंग का दूसरा हिस्सा मुंबई के यशराज फिल्म स्टूडियो में शूट करना शुरू किया गया है जहाँ इस फिल्म की शूटिंग तक़रीबन 10 दिनों तक चलेगी । इस शूटिंग के बाद सलमान खान और कैटरीना का अगला शूट दुबई और फिर मोरोक्को में किया जायेगा। क्योंकि इसके बाद सलमान अपने ‘दबंग’ कन्सर्ट में व्यस्त हो जाएंगे, इसलिये भी सलमान को ‘टाइगर जिंदा है’ की शूटिंग जल्दी पूरी करनी हैं ।
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘एक था टाइगर’ की सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में भी सलमान और कैटरीना ही लीड हीरो और हीरोइन के रूप में काम कर रहे हैं।5 साल बाद कैटरीना और सलमान की जोड़ी को एक बार फिर पर्दे पर देखने के लिए फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में  रिलीज होगी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts