Categories: Crime

ट्रक पलटने से ड्राईवर व खलासी घायल

बलिया – नगरा थाना क्षेत्र के बिल्थरारोड मार्ग पर कोठिया व परिसिया के बीच अन्धा मोड के पास ट्रक पलटने से ड्राईवर व खलासी गम्भीर रुप से घायल हो गये।  घायलो को पीएचसी नगरा लाया गया। मंगलवार की रात एक ट्रक भूसी लादकर गोरखपुर से हाजीपुर के लिए चला था। रास्ता भटककर नगरा के तरफ आ गया।

दुर्घटना बाहुल्य जोन की चेतावनी के बावजूद तेज रफ्तार ट्रक बुधवार की सुबह भोर मे चार बजे करीब अनियंत्रित होकर पलट गया।  जिससे गोरखपुर के कौडिया निवासी ड्राइवर सन्तोष 35 पुत्र जवाहिर व खलासी राममुनिव 28 पुत्र गिरीश गम्भीर रुप से घायल हो गये।ट्रक पर लदा भूसी का बोरी तितर वितर हो गया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts