Categories: Crime

अतीक ने देवरिया जेल भेजने पर हाईकोर्ट में लगायी गुहार

आफताब फारुकी 

इलाहाबाद। पूर्व सांसद व माफिया टर्न पालिटिशियन अतीक अहमद को नैनी जेल इलाहाबाद से जिला कारागार देवरिया भेजे जाने पर हाईकोर्ट से हस्तक्षेप की मांग की है। अतीक की तरफ से अधिवक्ता सतीश त्रिवेदी ने चीफ जस्टिस डी.बी.भोसले व जस्टिस यशवंत वर्मा की खण्डपीठ के समक्ष कहा कि अतीक को न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर प्रदेश सरकार देवरिया जेल भेज रही है। जबकि 4 अप्रैल 17 को इलाहाबाद जिला अदालत में उनकी एक आपराधिक केस में गवाही है।

वकील ने अदालत से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की। कोर्ट ने कहा कि उसने ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है कि अतीक को किस जेल में रखा जाए। यह प्रशासन के विवेक पर है कि प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर वह किसी भी कैदी को कहां रखे। कोर्ट इस मामले पर सुनवाई करेगी। इस बीच सरकारी वकील को कहा है कि वह प्रशासन से रिपोर्ट प्राप्त करे कि क्या कोई ऐसी रिपोर्ट है जिसके आधार पर अतीक को नैनी जेल से देवरिया जेल भेजा जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts