Categories: Crime

विहिप की बैठक सम्पन्न

फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी) विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय राम मंदिर ठाकुर द्वारा परिसर में परिषद के जिला मंत्री ब्रजेश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री ने सांगठनिक ढांचे को शसक्त बनाये जाने के निर्देश दिए ताकि शीघ्र नगर कमेटी का पुनरगठन किया जा सके। विहिप प्रशिकक्षण वर्ग इलाहाबाद, दुर्गा वाहिनी प्रशिकक्षण वर्ग आदि के सम्बंद में जानकारी देते हुए युवाओं, माताओ, बहनों आदि से संगठन में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान करते हुए संगठन व राष्ट्रहित में सशक्त एवं संवृद्ध राष्ट्र की संकल्पना को सिद्ध करने का निर्देश दिया।

आगामी 15 अप्रैल को लखीमपुर नगर के दीपशिखा होटल स्थित शिवशक्ति लान में संगठन द्वारा आयोजित विशाल कार्यक्रम में तन मन धन से सहभागिता हेतु सभी कार्यकताओं, स्वयम सेवक बंधुओ एवं नगर के प्रबुद्ध हिन्दू हितचिंतकों से अपील की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष शिववकुमार, सुधीर, ब्रजमोहन, शिवपाल, नीरज स्वामी, राजेश, विनोद, आनंद, रोहित, सतीश, अमित मुन्ना, प्रमोद, आनंद, विकास सहित अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts