Categories: Crime

गुलदस्ते के पहले केस्को कर्मियों के ज्ञापन से हुआ उर्जा मंत्री का स्वागत

कानपूर (मनीष गुप्ता)
केस्को एम०डी०के गुलदस्ते से पहले संविदाकर्मीयों के ज्ञापन से हुआ ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कानपुर में स्वागत. कानपुर के आज विकास नगर सबस्टेशन में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ओ०टी०एस० व एल०ई०डी० उद्घाटन समारोह में पहुँचे उनके पहचते ही संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले कई संविदाकर्मीयों के साथ मंत्री जी की कार के दरवाजे पर आ पहुँचे और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को ज्ञापन देकर उनका स्वागत किया और ज्ञापन में केस्को में हो रहे गबन और केस्को टेन्डर में हो रही घप्लेबाजी के पर्याप्त प्रमाणित सबूत भी संलग्न थे।
ज्ञापन में यह माँग की गई कि केस्को संविदाकर्मीयों के 84 लाख गबन में मुख्य आरोपी फर्मो को केस्को में प्रतिबंधित किया जाए और केस्को में विभागीय संविदा प्रणाली लागू की जाए इसके बाद संविदा कर्मचारी संगठन केस्को कानपुर के महामंत्री दिनेश सिंह भोले ने संविदाकर्मीयों के साथ सर्किट हाउस में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा जी से दुबारा मुलाकात कर उन्हें प्रथम बार मंत्री के रूप में कानपुर आने की बधाई दी! जिस पर मंत्री श्रीकांत शर्मा जी ने संविदा कर्मचारियों की समस्याओं पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन दिया !
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts