Categories: Crime

मिक्सर मशीन में दबकर किशोर मजदूर कि मौत

सुलतानपुर : हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर पीरोसरैया गांव के पास मंगलवार को मिक्सर मशीन लेकर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। मिक्सर मशीन के दबकर एक किशोर मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस घटना से अनभिज्ञता जता रही है।

घटना के अनुसार  सुबह पीपरगांव मंशा का पुरवा निवासी सुरेंद्र कुमार चौहान (15) पुत्र दूधनाथ चौहान गांव के ही एक कुछ लोगों के साथ काम करने जा रहा था। वह ट्रैक्टर के पीछे जुड़े मिक्सर मशीन पर बैठा था। अभी ट्रैक्टर कुछ ही दूर चला था कि सुबह 9 बजे सड़क पर अनियंत्रित हो गया, जिससे मिक्सर मशीन पलट गई। जिसके नीचे सुरेंद्र चौहान दब गया। अचानक हुए हादसे को देख मौके पर पहुंचे लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। गंभीर रूप से जख्मी किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है।                      
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: NationalUP

Recent Posts