Categories: Crime

शिक्षको का हुआ विदाई समारोह

सी.पी.सिंह विसेन
बलिया दुबहर शिक्षा क्षेत्र के अवकाश प्राप्त हुए शिक्षक श्याम नारायण पाठक एवं राजेंद्र मिश्र का विदाई समारोह बुधवार को प्राथमिक विद्यालय नगवा पर आयोजित किया गया इस मौके पर शिक्षा क्षेत्र दुबहर के समस्त अध्यापकों ने दोनों अवकाशप्राप्त अध्यापकों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया इस मौके पर नगवा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विमल कुमार पाठक ने कहा कि व्यक्ति सरकारी सेवा से जब अवकाश प्राप्त करता है

तो उसे खाली खाली महसूस होता है ऐसे व्यक्तियों को अपने जीवन के बाकी क्षणों में भी राष्ट्र और समाज की सेवा में ही लगाना चाहिए शिक्षक नेता डॉक्टर राजेश पांडे ने कहा कि श्याम नारायण पाठक एवं राजेंद्र मिश्र का सहयोग शिक्षा क्षेत्र दुकान के बच्चों के सर्वांगीण विकास तथा अध्यापकों के साथ अच्छा ब्यवहार के लिए जाना जाएगा इस मौके पर जनाडी के ग्राम प्रधान घनश्याम पांडे एमडीएम प्रभारी अजीत पाठक सतेंद्र राय अब्दुल अव्वल गणेश जी सिंह अरुण कुमार त्रिभुवन यादव कमलाकर तिवारी आदि लोग रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts