Categories: Crime

उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयारः दक्षिणी कोरिया

करिश्मा अग्रवाल
दक्षिणी कोरिया ने घोषणा की है कि वह उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयार है। दक्षिण कोरिया की सरकारी समाचार एजेन्सी के अनुसार यह देश उत्तरी कोरिया के साथ वार्ता के लिए तैयार है।दक्षिणी कोरिया के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Cho June-jyuk के अनुसार यदि पियुंगयांग, वार्ता के लिए अपनी तत्परता दर्शाए तो हम भी वार्ता के लिए तैयार हैं।

दूसरी ओर अमरीका के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार को कहा था कि कोरिया प्रायः द्वीप के परमाणु संकट के समाधान के उद्देश्य से वाशिगटन, वार्ता के लिए तैयार है। उल्लेखनीय है कि उत्तरी कोरिया यह कहता आ रहा है कि जबतम अमरीका और दक्षिणी कोरिया अपनी शत्रुतापूर्ण नीतियां समाप्त नहीं करते वह अपनी सैन्य क्षमता में वृद्धि करता रहेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts