Categories: Crime

दलालों की सिफारिश करना मना – विधायक रोमी साहनी

लखीमपुर खीरी/पलिया कलां –आज फिर एक ऐसा कदम विधायक रोमी साहनी ने उठाया जिसके कारण वह एक फिर लोगों के आकर्षण का केंद्र हो गये हैं ‘दलालों और बेईमानो की सिफारिश करना मना है ‘यह सब उन लोगों के मुँह पर करारा तमाचा है जो विधायक रोमी साहनी के नाम पर आम जनता  को लूटते  हैं उनका यह संदेश उनके एक बड़े फैसले की ओर आकर्षित कर रहा है ।

आपको बता दें कि पलिया 137 विधान सभा के सबके प्रिय विधायक रोमी साहनी अपने बीते कार्य काल में वैसे ही चर्चा में रहें हैं  और एक बार फिर उन्होंने  उसी रूख को अपना लिया है  और आम जन की परेशानियों को देखते हुये उनकी हर संभव आर्थिक  सहायता करने में जुट गये हैं परंतु शायद यह बात कहीं न कहीं उनके विरोधियों को कचोटती है।इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत कर वह जनता के बीच आ ये और उन्होंने फिर वहीं रूप अपना लिया है परंतु शायद उन्हें इस बात का अंदाजा लग गया कि कहीं न कहीं उनके नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है तो उन्होंने अपने निवास के बाहर बोर्ड लगाकर ऐसे लोगों को सीख दे डाली जिससे वह चर्चा में आ गये और कमीशन खोरों को समझ आ गया कि अब उनकी बिल्कुल नही चल पायेगी ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts