सी.पी.सिंह विसेन
लेकिन आंगनबाड़ी के ब्लॉक स्तरीय सीडीपीओ सुपरवाइजर की मिलीभगत से आंगनबाड़ियों कि आजकल चांदी कट रही है आलम यह है।कार्यकत्री प्रायः अपने सेंटर पर कई दिनों तक गायब रहती है। आंगनबाड़ी केंद्र विकासखंड दुबहर के अधिकांश गांव में महज कागजों पर ही चल रहे हैं ।आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की शिकायत करने पर भी इनके विभागीय ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी कुछ ध्यान नहीं देते इसका कारण है कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री प्रत्येक माह एक मोटी रकम अपने उच्चाधिकारियों को पहुचाती है।और तो और शासन स्तर से कुपोषित बच्चों को मिलने वाला पंजीरी पुष्टाहार भी खुले मार्केट में औने-पौने दामों पर बेच दिया जाता है जिसे लोग बच्चों के पुष्टाहार को पशुओं के आहार के रूप में प्रयोग कर रहे हैं यह धंधा विकासखंड दुबहर में जोरों पर चल रहा है इसके लिए युवा मंडल अखार के मंगलेश सिंह एवं अरविंद सिंह ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विकास खंड दुबहर के आंगनबाड़ी केंद्रों को सही संचालन तथा कालाबाजारी रोकने की गुहार लगाई है ।ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिल सके ।इसके लिए युवा मंडल के दोनों पदाधिकारियों ने प्रदेश के बाल विकास पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल को भी पत्र लिखा है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…