सी.पी.सिंह विसेन
वहीं डाकबंगला परिसर में सुभासपा के कार्यकर्ताओं ने अपने मंत्री का स्वागत किया.अपने स्वागत से अभिभूत ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अब प्रदेश मे योगी जी की सरकार है. अब ऑफिसों में दलाली नहीं चलेगी. अधिकारी व कर्मचारी ध्यान से सुन लें, अगर अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करेंगे तो यहां नहीं रहेंगे. थानों में दलाली नहीं चलेगी. योगी सरकार हर गतिविधि पर ध्यान दे रही है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग जोश में होश न खोए. संयम से कार्य करें. स्वागत में डॉ डीके शुक्ला, लक्ष्मण दुबे, अरविन्द राजभर, दिनेश्वर सिंह, सुनील सिंह, आनंद मिश्र, दीवान राजभर, डॉ. प्रियबदा वर्मा आदि रहे. अध्यक्षता मानती राजभर व संचालन बबलू पांडेय ने किया. उधर, सहतवार में पिछड़ा एवं विकलांग कल्याण मन्त्री ओमप्रकाश राजभर के प्रथम आगमन पर सुभासपा भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा गाजे बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया. सर्व प्रथमओमप्रकाश राजभर ने महाराजा सुहलदेवजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया. उसके बाद कार्यकर्ताओंद्वारा मंच पर 51 किलो का माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्होंने मन्त्री बनने का आभार जनता के प्रति जताते हुए उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी हमको मिली है, उसे निभाऊंगा.इस अवसर पर दिनेश्वर सिंह, योगेन्द्र राजभर, शशिकान्त सिंह, लालजी राजभर, अंकित यादव, सुनील सिंह, मंगनी राजभर, अरबिन्द राजभर, राजकुमार वर्मा, विजय राजभर आदि लोगों ने भी सम्बोधित किया. अध्यक्षता देवनाथ राजभर एवं संचालन सुनील कुमार ने किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…