Categories: Crime

आतंक की राजनीती के खिलाफ एकजुट हो “” विशाल जनसभा सम्पन्न

अब्दुल रज्जाक
जयपुर –सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इण्डिया की और से चलाये जा रहे राष्ट्रीय अभियान आतंक की राजनीती के ख़िलाफ़ एकजुट हो के तहत आज 25 अप्रैल को मुस्लिम मुसाफिर खाना जयपुर में विशाल आम सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए एसडीपीआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शरफुद्दीन अहमद ने देश में बढ़ रही आतंक व् नफरत व् भेदभाव की राजनीती के खिलाफ करते हुए एसडीपीआई एक देशव्यापी अभियान चला रही है।जब से यूपी में भाजपा सरकार बनी है।देश में सांप्रदायिक घटनाओ की बाढ़ सी आ गई है ।देश के हर कोनें में दलितों ,आदिवासियों व् मुसलमानों पर शारीरिक व् आर्थिक हमले भी तेज हो गए ।जिससे देश में भय व् आतंक का माहौल पैदा हो गया है ।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद रिजवान ने कहा की राजस्थान में पहलू खाँ की हत्या यह साबित करती है ।की राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।और गृहमंत्री कटारिया व् विधायक आहूजा का बयान इनकी साम्प्रदायिक मानसिकता को उजागर करती है ।जो देश की एकता के लिए खतरनाक है ।पहलू खाँ को इंसाफ दिलाने के लिए एसडीपीआई बड़े पैमाने पर संघर्ष कर रही है। ऑल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की राजस्थान कन्वीनर व वीमेंस इण्डिया मूवमेंट की राष्ट्रीय अध्यक्ष यास्मीन फारुखी ने कहा ।की तीन तलाक के नाम पर मुसलमानो के अंदर डर पैदा करने की कोशिश की जा रही है।यह वही ताकतें है जो बड़े पैमानें पर मुस्लिम महिलाओं पर अत्याचार करती रही है ।
पॉपुलर फ्रन्ट ऑफ़ इण्डिया राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ ने कहा ।की हम पिछले सत्ताईस सालों से देश की तमाम धर्मनिरपेक्ष ताकतों को इस खतरें से आगाह कर रहे थे ।लेकिन वों अपनी सियासी हितों को साधनें में लगे रहें ।सभी सेक्युलर ताकतें साम्प्रदायिक ताकतों का मुकाबला करने के लिए एकजुट होकर आगे आये । एसडीपीआई के राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भाजपा की मौजूदा “”बाटो और राज करों की निति “”को देश के बहुसंख्यक लोगो को भी समझना होगा।
प्रदेशाध्यक्ष सीताराम खोईवाल में बताया की एसडीपीआई की देशव्यापी मुहीम जो 8 से 29 अप्रैल तक देश भर में चलायी जा रही है।जिसका आगाज बैंगलौर से हुआ और इसका समापन 29 अप्रैल को दिल्ली में जंतर मंतर पर एक दिवसीय धरने के रूप में होगा। सभा में प्रदेश महासचिव मोहम्मद हनीफ ,महबूब अली ,सादिक सर्राफ ,सगीर अहमद ,जाहिद मिर्जा ,मौलाना मुर्तजा जावेद ,मुस्ताक कुरैशी ,शेर मोहम्मद ,आरिफ भाई ,आजम भाई ,शहजाद भाई ,और वसीम ने भी शिरकत की ।एसडीपीआई की प्रदेश उपाध्यक्ष मिसेज मेहरुन्निशा खान  ने धन्यवाद भाषण व् मेहमानों का शुक्रिया अदा किया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts