Categories: Crime

छेड़छाड़ व मारपीट के दो मुकदमे दर्ज

सुहेल अख्तर

घोसी (मऊ) : कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को घर में घुसकर छेड़छाड़ एवं किशोरी संग मारपीट करने के दो अलग-अलग मामलों के बाबत मुकदमा दर्ज किया है। बोझी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम लगभग छह बजे घर में घुसकर पठखौली निवासी एक युवक घर में मौजूद किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के शोर मचाने पर परिजनों ने उसे पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के भाई ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर नदवासराय क्षेत्र के एक गांव में ननिहाल आई किशोरी से एक युवक ने सोमवार को उसका मोबाइल नंबर मांगा। किशोरी के इंकार करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाबत मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरी की मां ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।                        

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts