Categories: Crime

देसी शराब का ठेका खोले जाने के विरोध में किया प्रदर्शन

समीर मिश्रा
कानपुर.के जाजमऊ स्थिति केडीए डिफेंस कॉलोनी की क्षेत्रीय जनता ने नरेंन्द् शर्मा की अध्यक्षता में देसी शराब के ठेके के विरोध में प्रदर्शन किया गया जानकारी देते हुए नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा की  केडीए डिफेंस कॉलोनी चौराहा जाजमऊ स्थित देसी शराब का ठेका ना हटाये जाने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया केडीए चौराहे पर आईसीआई बैंक के समाने मकान न.डी 73 में देशी  शराब का ठेका खुले जाने से महिलाओं एवं आम जनता का निकलना दूभर  हो गया है
नरेंद्र शर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा की  हाईवे से शराब की दुकान हटकर ठेकेदार ने केडीए​ चौराहे पर उस दुकान को स्थापित कर दिया है जिससे आए दिन पियक्कड़ नशेबाज युवक गंदी गंदी  गाली- गलौज तथा आने-जाने वाली महिलाओं युवतियों पर छेड़खानी करते हैं जिसकी शिकायत क्षेत्रीय विधायक प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना से की उन्होंने आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी, एसएसपी, और सीओ कैंट को भी ज्ञापन देकर अवगत कराया। लेकिन अभी तक देसी शराब का ठेका ना हटाये​ जाने से नाराज लोगों ने धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से गुहार लगाई है कि उक्त ठेका यहां से हटाया जाए उन्होंने यह भी बताया कि ठेके से 15 कदम पर स्कूल और इतनी ही दूरी पर मंदिर है शराबियों की वजह से मंदिर और स्कूल पर इसका असर पड़ रहा है सरकार द्वारा स्कूल और मंदिर परिसर के आसपास ठेका खोले जाने प्रतिबंध के बावजूद जबरन ठेका​ खुलकर क्षेत्रीय लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर शीघ्र प्रशासन द्वारा उसे वहां से नहीं हटाया गया तो क्षेत्रीय आंदोलन के लिए बाध्य होगी। मुख्य रुप से नरेंद्र शर्मा, पीएन राय, आर डी बर्मन, सुधीर महाना, पंकज अवस्थी आदि लोग उपस्थित रहे
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts