Categories: Crime

रंगदारी 10 लाख की न मिलने पर आधी रात को की गई फायरिंग

यशपाल सिंह

आज़मगढ़ : गम्भीरपुर थाना क्षेत्र के बिन्द्राबाजार में आवास बना कर रह रहे फार्माशिष्ट रमाकांत तिवारी के आवास के बाहर सोमवार की आधी रात को अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की और फरार हो गए। पीड़ित रमाकांत तिवारी ने किसी तरह से परिज़नों के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। रमाकांत तिवारी के पुत्र आनन्द की तहरीर पर गम्भीरपुर थाना में मुकदमा दर्ज हुआ वहीं आवास पर मेंहनगर व गंभीरपुर थाना के दस पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है।

रमाकांत तिवारी मेंहनगर थाना क्षेत्र के विसहम में राजकीय होमियोपैथी कालेज में फार्माशिष्ट हैं। शनिवार को बाइक से आये नकाबपोश बदमाश ने पिस्टल मेज पर रखकर दस लाख की रंगदारी माँगी थी। इसकी सूचना नहीं देने की बात कही थी। आनन्द तिवारी के अनुसार इस सूचना दी गयी थी। वहीं रमाकांत इसी वर्ष दिसंबर में रिटायर होने वाले हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts