Categories: Crime

इंसानियत शर्मसार : हाई टेंशन लाइन पर पाँच घंटे तक झूलती रही लाइनमैन की लाश

रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा के ग्राम महमदपुर निवासी 35 वर्षीय दाताराम पुत्र लज्जाराम राजपूत की हाई टेंशन लाइन में चिपकने से मौत हो गयी| उसका शव लगभग पांच घंटे तक हाईटेंशन लाइन में ही लटका रहा विभाग से लेकर किसी राहगीर ने उसकी फिक्र नहीँ  ली।

दाताराम मजदूरी के साथ ही साथ निजी तौर पर विधुत सप्लाई दुरुस्त करने का कार्य करता था| बीते दिन आयी तेज आंधी और तूफान ने क्षेत्र की सप्लाई बाधित कर दी| जिसके बाद चंद रुपयों की खातिर दाताराम ने एसएसओ राजीव से सप्लाई बाधित कराकर अदियुली के पास मक्के के खेत में लगे हाई-टेंशन लाइन के तार को ठीक करने लगा| तभी अचानक सप्लाई आ गयी। जिससे वह मौके पर ही बुरी तरह से चिपक गया।
घटना के 6 घंटे के राहगीर व ग्रामवासियों की नज़र हाइ टेंशन लाइन पर पड़ी तो वहाँ युवक लाश  लटक रही रही जिसको देख मौके पर  भीड़ जमा हो गयी| सूचना मिलने पर एसडीओ शरद प्रताप व जेई सतेन्द्र कुमार सहित अन्य विधुत कर्मी मौके पर पंहुचे|।कुछ समय के बाद सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी की पत्नी अनीता द्विवेदी भी मौके पर आ गयी।आक्रोशित भीड़ ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। 1 घंटे के बाद जाम खुल सका| विधुत अधिकारीयों ने मृतक के परिजनों को जाँच के बाद पांच लाख रूपये मुआवजा देने के भरोसे के साथ ही साथ अंतिम संस्कार के लिये दस हजार रूपये नकद दिये| घटना लगभग दो बजे की बताई जा रही है। शव लगभग पांच घंटे तक पोल पर ही लटका रहा जिसकी वजह से लाश पूरी तरह से झुलस भी गयी थी। मौके पर मृतक की पत्नी संगीता व माँ प्रेमा देवी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts