Categories: Crime

आम के पेड की रखवाली कर रहे एक 48 वर्षीय का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गया

उमेश गुप्ता
बलिया : विशुनपुरा।नगरा थाना क्षेत्र के सरियाव मनोवीर गाँव के उत्तर तरफ आम के पेड़ की रखवाली कर रहे एक 48 वर्षीय व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार की रात अर्धरात्रि में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।सुचना पर पहुची नगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री राम ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

सरियाव मनोवीर निवासी मुद्रिका राजभर 48 पुत्र राधा राजभर गांव के ही किसी व्यक्ति की गाँव के उत्तर तरफ स्थित फल लगे आम के पेड़ की रखवाली करता था।प्रतिदिन की तरह रविवार को भी वह खाना खाकर पेड़ की रखवाली करने चला गया।रात को लगभग 12 बजे देवकली गाहाडीह में हो रही यज्ञ से वापस घर लौट रहे लोगो ने मुद्रिका का शव पेड़ के बगल में औधे मुह पड़ा देखा।वही आम के पेड़ के निचे तीन जोड़ी चप्पल तथा एक केशरिया रंग की बन्डी पड़ी हुई थी।रात में ही लोगो ने घटना की सुचना नगरा पुलिस को दे दी।सोमवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बलिया भेज दिया।सुचना पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री राम ने भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts