Categories: Crime

आईपीजीपी भेजेगी पीएम मोदी को 56 इंच सीने की जैकेट

(अब्दुल रज्जाक) जयपुर, 1 मई।  

इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को एक 56 इंच की जैकेट गिफ्ट के बतौर भेजगी। पार्टी इस जैकेट की जेब में 10000 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक ज्ञापन भी रखेगी। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नसीम अंसारी ने कहा है कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री  पर जो भरोसा दिखाया है ।उन्हें उस पर खरा उतरना होगा ।

इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी ने 1 मई सोमवार को सुबह 10 बजे गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहे पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया । इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भानु खोरवाल ने कहा है। कि कश्मीर और नक्सल समस्या शर्मनाक है। प्रधानमंत्री को 56 इंची स्टाइल दिखानी चाहिए। उन्होंने नक्सल आतंकवाद पर कड़ी कार्यवाही और रमन सिंह सरकार को बर्खास्त करने की मांग की।
पार्टी के राष्ट्रीय सचिव इंजीनियर गौरव ने कहा । की मोदी को तुरंत कश्मीर के बिगड़े हालात पर कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए, उन्होंने मांग की कि  कश्मीर बचाओ औऱ बीजेपी पीडीपी सरकार बर्खास्त करो।  इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सूफ़ी ताहिर अली ने कहा की देश मे फर्जी गौरक्षकों का हौसला कितने पहलू खान का जीवन लील करेगा । उन्होंने इस मसले पर तुरंत सी बी आई जाँच की मांग करते हुए राजस्थान के गृह मंत्री का इस्तीफा माँगा।
पार्टी की महिला नेता रईसा ने बताया की  इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के इस धरने पर बढ़ी संख्या में कार्यकत्ता उपस्थित हुए। इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओ ने पार्टी के अभियान “”युवा को रोजी और गरीब को घर”” के संकल्प को नारेबाजी करते हुए दोहराया। इस अवसर पर मजदूर दिवस होने के उपलक्ष में पार्टी की मजदूर इकाई श्रमिक के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया।
पार्टी के जिला महानगर अध्यक्ष कर्नल सिद्धार्थ ने बताया की उपरोक्त मांगो को एक ज्ञापन के रूप में जयपुर के हर वार्ड में लेकर जाया जायेगा ।और 10000 लोगो के हस्ताक्षर करवा कर पार्टी द्वारा बनवाई जा रही जैकेट के साथ इस ज्ञापन को पी एम ओ भेजा जायेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Rajasthan

Recent Posts