Categories: Crime

योगी के लाख मना करने पर भी नही सुधर रहा बिजली विभाग

नये बिजली कनेक्शन के लिये गरीबो से की जा रही है उगाही
रिपोर्ट:-अमित कश्यप के साथ शावेज आलम
कानपुर:-मामला 133/54B ओ ब्लॉक सब्जी मंडी किदवई नगर का है । जहां नये कनेक्शन लगवाने के लिये बिजली विभाग के अधिकारी जनमानस को काफी समय से परेशान करते चले आ रहे है।क्षेत्रीय लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर बिजली विभाग के कर्मचारी और जे.ई.आकाश और अमन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए बताया की जे.ई.कनेक्शन न कराने व बिना मीटर के 200रुपये लेकर बिजली जलवाते है।

लोगों का अरोप है।के 27/4/2017 को दोपहर 12बजे जे.ई.साहब भारी लाव लश्कर के साथ आये और फर्जी वीडियो बनवाने लगे।और तो और राजकुमार से  बिना पर्ची दिये 20,000रुपये बिजली चोरी के नाम पर वसूल किये।जब राज़ कुमार ने जे.ई.साहब से पर्ची माँगी तो वह आग बबूला हो गये और पुलिस केस करने की धमकी देने लगे।डरे सहमें लोगों ने पुलिस आधीक्षक महोदय से गुहार लगाई है की वह मामले की जाँच करे और दोषी बिजली कर्मचारियो के खिलाफ निष्पक्ष  कार्यवाही करे और प्रत्येक घर को नये बिजली कनेक्शन करवाने में मदद करे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Kanpur

Recent Posts