Categories: Crime

कश्मीर समस्या पर बोले अमित शाह :”जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण स्थापित कर समाधान करेंगे”

मनोज गोयल (मण्डल प्रभारी)
भाजपा सरकार के तीन साल पूरे होने पर विपक्ष भाजपा पर जमकर निशाना साध रहा है।इस पर पलटवार करते हुए और विपक्ष को निशाने पर लेते हुए अमित शाह ने जवाब दिया है कि, विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा हैं जबकि सरकार देश का विकास करने के लिए काम कर रही है।

कश्मीर मुद्दे पर कहा,..होगा समाधान :
वही सबसे चर्चित मुद्दों में शामिल कश्मीर मुद्दे पर बात करते हुए शाह ने कहा कि सरकार स्थिति की करीबी निगरानी कर रही है.अमित शाह ने कहा ,”हम जल्द ही नियंत्रण (स्थिति पर) स्थापित कर लेंगे और समाधान कर लेंगे.”
‘साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है’ का दिया नारा:
वही अमित शाह एक बार फिर सुधारों पर बात करते हुए बोले की इस दौरान 4.5 करोड़ से अधिक घरों में शौचालय बनाए गए, जीरो बैलेंस के साथ जन धन खाते खोले गए, दो करोड़ घरों में गैस कनेक्शन मुहैया किए गए।इस दौरान शाह ने  ‘साथ है, विश्वास है, हो रहा विकास है’  का नारा दिया। सरकार के सामाजिक कदमों को साझा करते हुए शाह ने कहा कि सरकार ने पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण के लिए ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया है और देश भर में दिव्यांग लोगों को विभिन्न सहयोगी उपकरण भी बंटवाये है।
आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था:
अमित शाह ने अर्थव्यवस्था को विकास से जोड़ते हुए बताया की आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है. पूर्व सैनिकों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ (ओआरओपी) की मांग के बारे में अमित शाह बोले की यह मांग बरसों से बहरे कानों पर पड़ती रही लेकिन हमने इस वादे को पूरा किया।
सर्जिकल स्ट्राइक’मोदी की राजनीतिक इच्छा शक्ति का प्रदर्शन:
पाकिस्तान से लगी सीमा के पार आतंकी ठिकानों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर बात करते हुए शाह ने कहा कि इसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की राजनीतिक इच्छा शक्ति को प्रदर्शित किया है. वहीँ शाह ने नोटबंदी को काले धन पर  अंकुश लगाने के लिए एक बड़ा बताया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts