Categories: Crime

जेठानी ने देवरानी को जिन्दा जलाया, नाजुक अस्पताल में भर्ती

मो आफताब फ़ारूक़ी

कौशाम्बी। पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चन्दहा तालाब गांव निवासी जेठानी एवं देवरानी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे जेठानी ने देवरानी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। जिससे वह गम्भीर रूपसे झुलस गयी। परिवार के लोगों ने उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के चन्दहा तालाब गांव निवासी राजेश सोनकर की 22 वर्षीय पत्नी सीमा सोनकर का अपनी जेठानी सुनीता उर्फ रानी पत्नी राजू सोनकर से किसी बात को लेकर कई दिनों ने विवाद चल रहा था। मंगलवार की सुबह घर में कोई न होने के कारण जेठनी सुनीता ने अपनी देवरानी सीमा के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया। जिससे वह गम्भीर रूपसे झुलस गयी। पति ने उसे नगर के स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गम्भीर बतायी जा रही है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts