Categories: Crime

आत्मघाती विसफोट आठ मरें कई घायल जांच शुरु

सी.पी.सिंह विसेन

काबुल (अफगानिस्तान) काबुल में अमेरिकी दूतावास के पास बुधवार को हुए आत्‍मघाती विस्‍फोट में आठ की मौत हो गयी और कई घायल हो गए। अफगान अधिकारियों ने बताया नाटो के नेतृत्व वाले प्रतिरोधी सहायता मिशन द्वारा इस्तेमाल किए गए बख़्तरबंद कर्मियों के काफिले पर हमला किया गया।

यह विस्‍फोट मैक्रोयन क्षेत्र के अब्‍दुल हक स्‍कवायर के पास हुआ, जो शहर का घनी आबादी वाला आवासीय क्षेत्र है। कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि सड़क के पास बैठे एक बुजुर्ग शख्‍स द्वारा किया गया यह आत्‍माघाती बम विस्‍फोट था। हालांकि अधिकारियों ने इस बात की पुष्‍टि नहीं की है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस हमले में विदेशी सैनिकों का भी कोई नुकसान हुआ है या नहीं लेकिन इस विस्‍फोट में वहां मौजूद कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए हैं। उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले तालिबान ने विदेशी सैन्‍य बलों पर हमले की धमकी दी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts