Categories: Crime

मुजफ्फरपुर : वर्दी में शराब पी रहे थानाध्यक्ष गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना के प्रभारी थानाधयक्ष रामेश्वर सिंह वर्दी में शराब पीते हुए थाना से हुआ गिरफ्तार। घटना की सुचना मिलने पर जाँच करने पहुंचे उत्पाद की टीम से हाथपाई भी किया साथ ही नितीश कुमार के सभी दावों को विफल साबित भी कर दिया। शराब पिने के बाद जब पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए निकाला तो वो इधर से उधर भागने लगा। भागने के क्रम में वो लंगट सिंह कॉलेज तक भाग निकला और उसे गिरफ्तार करने के लिए आई टीम ने भी दौर लगाकर उसे पकड़ा और वापस पुलिस स्टेशन लायी।

फसे होने की असंका पर रामेश्वर सिंह ने एक बड़ा खुलासा भी कर दिया। कहा की थाना के कई कर्मी और पदाधिकारी शराब का कारोबार करवाते है और इसमें संलिप्त है। साथ ही थाना क्षेत्र में बिकने वाले शराब के अड्डों का भी खुलासा किया जिसमे बताया की रामदयालु चौक , कलम्बाग चौक, माड़ीपुर सहित कई जगहों का नाम लिया। इस बात को अब सुशाशन बाबू कैसे देखते है। बिहार में कानून की रक्षा करने वाले ही कानून तोड़ते है और वर्दी में शराब भी पिते है।
साथ ही रामेश्वर सिंह ने ये भी बताया की शराब के साथ पकड़ा कर आया लड़का को मैनेज करने के लिए कहा जा रहा था मगर हम नही किये इसी वजह से मुझे फसाया गया है। बहरहाल देर रात 2 बजे तक रामेश्वर सिंह का मेडिकल नही हो पाया है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts