Categories: Crime

जाम के झाम से जूझ रही सांगीपुर बाजार, लाइलाज बनी अतिक्रमण की समस्या

डॉ आर. आर. पाण्डेय
प़तापगढ/ब्यूरो लालगंज तहसील के अन्तर्गत विकास खंड सांगीपुर की प़मुख बाजार में इन दिनों घंटो जाम लगा रहता है।भीषण गमीँ व चिलचिलाती धूप में अकसर लोग जहाँ जाम में फंस जाते है वहीं स्थानीय पुलिस भी इस ओर से अपना मुंह मोड़ लेती है।वहीं आमजनमानस पूरी तरह से जाम में फंसते हुए पूरी तरह से त्रस्त नजर आ रही है।कारण बाजार के ब्यापारियों द्वारा अनाधिकृत रुप से अतिक़मण इतना ज्यादा है कि सड़क की पटरियों को भी दुकानदारों ने अपने कब्जे में पूरी तरह से ले रखा है।

यही नहीं सहालग के समय में अतिक़मण और ज्यादा हो जाता है।भीड़भाड़ वाले इस बाजार से लोगों को आखिर कब निजात मिलेगी या सांगीपुर बाजार जाम के झाम में हमेशा फंसी रहेगी व स्थानीय लोग ऐसे ही पिसते रहेंगे।वहीं सांगीपुर बाजार के ब्यापार मंडल के अध्यक्ष ठा.भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सांगीपुर बाजार को शीघ्र ही जाम के झाम से निजात मिलेगी ब्यापारी नेता ने कहा कि इस ओर बाजार के ब्यापारियों से मिलकर इसका स्थायी हल अवश्य निकाल लिया जायेगा।फिलहाल ये वक्त बतायेगा।लेकिन लोगों को निराकरण का बेसब्री से इन्तजार रहेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Special

Recent Posts