Categories: Crime

पत्रकार सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे डीआईजी

दानिश अफगानी 

बलिया : बिल्थरारोड नगर के त्रिमुहानी के निकट मधुबन मार्ग पर पूर्वांचल स्किल डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट के सामने राइन मैरिज हाल में आल इंडियन रिपोर्टर्स एशोसियेशन (आईरा) के सौजन्य से 29 मई दिन सोमवार सायं 3 बजे से पत्रकार सम्मान समारोह की संगोष्ठी आयोजित की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी उदयशंकर जायसवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान , पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह होंगे । जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप में विधायक धनंजय कनौजिया , उपजिलाधिकारी अरविंद राय ,नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त, पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल शिरकत करेंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता आल इंडियन रिपोर्टर्स एशोसियेशन ( आईरा ) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं Pnn24-news के संपादक तारिक आजमी करेंगे । यह जानकारी संगठन के मंडल प्रभारी अंजनी राय और वेद प्रकाश शर्मा ने संयुक्त रुप से दी है ।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts