Categories: Crime

बरेलवी और देवबंदी के बीच आपसी विवाद को लेकर बनारस में जबरदस्त पथराव

जावेद अंसारी
वाराणसी। आदमपुर थाना अंतर्गत मोहम्मद पूरा कोनिया विजयपुर में बड़ी मस्जिद को लेकर आज दो समुदाय आपस में ही भीड़ गए। देवबंदी द्वारा बोली कसने पर बरेलवी समुदाय के लोगो से  उनकी कहा- सुनी होने लगी और देवबंदी की तरफ ईंट पत्थर चलने लगे,बरेलवी की तरफ से भी ईट पत्थर चलना शुरू हो गया ।

वहां मौजूद लोगों ने अपने घरों में भाग कर अपनी जान बचाई ।देवबंदी की तरफ से जुबेर हाजी (50 वर्ष ) और बरेलवी की तरफ से परवेज़ (55 वर्ष) घायल हो गए।  करीब 18 महीने से बंद मस्जिद को लेकर कई बार इस तरह का विवाद हो चुका है। सूचना पर पहुंचे एस पी सिटी , विभिन सर्किल के क्षेत्राधिकारी कई थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे वहीँ थाने पर दोनों तरफ से तहरीर लेकर दोनों पक्षो के पचास पचास अज्ञात लोगो के खिलाफ मुकदमा लिखा गया।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts