Categories: Crime

बलिया : रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की चाकू से गोद कर की गई हत्या

अंजनी राय
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र के इब्राहिम पट्टी गांव में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी की चाकू से गोद कर की गई हत्या । मौके पर पहुंची भीमपुरा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि कन्हैयालाल हरिजन पुत्र स्व.  संवरु रेलवे से रिटायर होकर अपना निजी मकान बनाकर  अपने ससुराल इब्राहिम पट्टी में रह रहा था। कन्हैयालाल मऊ जनपद में मधुबन थाना क्षेत्र के सिसवां बखरिया ग्राम सभा अंतर्गत धामू का टोला का निवासी था । रात में वह खा पी कर सो रहा था कि हमलावरों ने उसके उपर हमला कर दिया और उसका बांह काटकर अलग कर दिया फिर चाकू से गोद कर उसकी हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts