Categories: Crime

दिल्ली विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, विपक्षी विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर ने दिखाया “बाहर का रास्ता”

दिल्ली विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा
विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता को स्पीकर ने मार्शल के द्वारा दिखाया बाहर का रास्ता
मौका था दिल्ली विधानसभा ग्रीष्मकालीन सत्र के पहले दिन का
अनुपम राज
आज से दिल्ली में शुरू हुए ग्रीष्मकालीन विधानसभा का पहला दिन हंगामे के साथ शुरू हुआ दिल्ली के पूर्व जल मंत्री के द्वारा अपने ही पार्टी के सयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल पर लगाये हुए गंभीर आरोप पर विपक्ष व विपक्ष के नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने जोरदार हंगामा किया व सदन कि कार्यवाही न चलने दी

दिल्ली के पूर्व जल मंत्री कपिल मिश्रा के द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री पर लगाये गए भ्रस्टाचार के गंभीर आरोप कि आग थमने का नाम नही ले रही और हद तो तब हो गई जब इसकी गूंज दिल्ली विधानसभा के ग्रीष्मकालीन सत्र के प्रथम चर्चा दिवस पर सुनाने को मिली
इस मौके पर नेता विपक्ष श्री विजेंद्र गुप्ता ने जम कर बवाल काटा और चर्चा कर बिच जमकर हंगामा किया, हाला कि इस हंगामे का उसको हर्जाना भी भुगतना पता और विधानसभा स्पीकर में उनको मार्शल के द्वारा बाहर करवा दिया
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Politics

Recent Posts