Categories: Crime

बाइक सवार बदमाशों ने की लूट

डॉ आर आर पाण्डेय

कुंडा, प्रतापगढ़ : मानिकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार और एक कुल्फी व्रिकेता को तमंचा सटाकर लूट लिया। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी किंतु मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।

कुंडा कोतवाली क्षेत्र के महंगूलाल का पुरवा गांव निवासी सत्यनारायण का बेटा सुशील कुमार सोमवार को मानिकपुर में एक शादी समारोह में गया था। वह देर रात बाइक से घर लौट रहा था तो तिवारीपुर गांव के पास बाइक सवार कुछ बदमाशों ने ओवरटेक कर उसको असलहा सटा दिया और एक मल्टीमीडिया मोबाइल, एक सामान्य मोबाइल व 400 रुपये लूट लिए। उधर, दूसरी घटना थाना क्षेत्र के लाटतारा निवासी राजेश कुमार के साथ हुई। वह सोमवार को कुल्फी बेचकर पैसा चुकाने डंडौली जा रहा था कि भड़चक के पास कुछ बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा सटाकर 1400 रुपये व मोबाइल छीन लिया। दोनों मामलों में मानिकपुर पुलिस को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष एनके नागर ने जानकारी से इन्कार किया, कहा कि पीड़ित आते हैं तो जांच की जाएगी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Crime

Recent Posts