Categories: Crime

कलयुग – भतीजो ने जीवित चाचा को मृत दिखाकर 70 लाख हड़पने की किया तैयारी

यशपाल सिंह

आज़मगढ़ : फोरलेन में जमीन जाने के बाद सरकार जिन्हें लाखों रुपया मुआवजा दे रही है उनके घरों में घमासान मचा हुआ है। कहते हैं पैसा बहुतों की नियत बिगाड़ देता है तो यह हो भी रहा है। विगत दिनों एक अन्य घटना में बेटे ने माँ की ही गोली मार कर हत्या कर दी थी। अब एक बुजुर्ग को उसके ही भतीजे मृत दिखाकर खेत की वरासत करा ली। अब 70 लाख मुआवजा हड़पने जा रहे हैं।

लालगंज तहसील के असाउर टीकर गाँव के इस प्रकरण में तहसील के अफसरों की भी संदिग्ध भूमिका है।क्योंकि बुजुर्ग तहसील में अफसरों के आगे चीख रहा है कि साहब मैं ज़िंदा हूँ। लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। मंगलवार को पीड़ित बद्री प्रसाद एक अन्य भतीजा विष्णु के साथ डीएम एसपी से मिलने पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। बताया कि जालसाजी करके फोरलेन का 70 लाख रुपया हड़पा जा रहा है।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts