Categories: Crime

जमुई में राजस्व कर्मचारी की हत्या कर भाग रहे थे अपराधी, ग्रामीणों ने एक को पीट-पीटकर मार डाला

आनन्द

जमुई : बिहार में जमुई के चंद्रदीप थाने में तीन लोगों की हत्या की खबर है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जिले के इस्लामनगर ब्लॉक में बेखौफ अपराधियों ने दफ्तर में घुसकर राजस्व कर्मचारी अंबिका प्रसाद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे अपराधियों में एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जिसके बाद लाठी-डंडे और ईट-पत्थर से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी.

इस दौरान दूसरे अपराधी के गोली चलाने से एक ग्रामीण की भी मौत होने की सूचना है.  घटना करीब शाम पांच बजे की है. वारदात के बाद पूरे इलाके में तनाव है. सूचना पर पुलिस के आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच में जुट गये हैं.

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts