Categories: Crime

अनुग्रह ने दी हर्ष के निर्वाचन को चुनौती

आफताब फारुकी 

इलाहाबाद। कांग्रेस के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने इलाहाबाद उत्तरी के भाजपा विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी के निर्वाचन को चुनौती दी है। उन्होंने नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामा में दी गयी सूचनाओं के आधार पर हर्ष का निर्वाचन निरस्त करने की मांग की है।

याचिका में कहा गया है कि हर्ष बाजपेई ने अपने हलफनामे में बकाया आदि की जो सूचनाएं दी हैं, वे गलत हैं। साथ ही उनकी शैक्षिक योग्यताएं फर्जी हैं। कहा गया है कि हर्ष की इंजीनियरिंग व एमबीए दोंनो डिग्री फर्जी हैं, क्योंकि शिक्षण के संबंध में हर्ष ने 2007, 2012 एवं 2017 के विधानसभा चुनाव में शिक्षा व डिग्री के बारे में जो सूचनाएं दी हैं, वे अलग अलग हैं।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts