Categories: Crime

भाजपा नेता ने ही मुख्यमंत्री का कहा कमीशनखोर



समीर मिश्रा

रायपुर 06 मई 2017. बीजेपी किसान मोर्चा के नेता आलोक वर्मा ने पार्टी के अधिकृत व्हाट्सअप ग्रुप में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को कमीशनखोर बताते हुए एक कैप्शन युक्त फ़ोटो पोस्ट कर दी। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनको कमीशनखोर बताते हुए हाथ मिलाने से इनकार कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद पूरे भाजपा संगठन में हड़कंप मच गया।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए व्हाट्सएप ग्रुप में ही उनके पदमुक्त होने की घोषणा कर दी। बड़ी बात यह है कि बीजेपी नेता आलोक वर्मा किसान मोर्चा के प्रदेश के कार्यालय प्रभारी थे। जिम्मेदार पदाधिकारी के इस तरह के आचरण से पूरे प्रदेश में बीजेपी की किरकिरी होगी, वहीं सोशल मीडिया में पार्टी और डॉ. रमन सिंह पर नुकीले तीर भी चलेंगे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts