Categories: Crime

ईद मीलादुन्नबी की छुट्टी बहाल किए जाने की मांग

जमात रज़ा-ए-मुस्तफा ने मुख्यमंत्री को भेज ज्ञापन

फारूख हुसैन  

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से ईद मीलादुन्नबी की छुट्टी कैन्सिल किए जाने के विरोध में उसे पुनः बहाल किए जाने को लेकर आज जमात रज़ा-ए-मुस्तफा के ज़िला सदर / क़ाज़ी ए शहर मुफती अल्ताफ हुसैन के नेतृत्त्व में ज़िले के तमाम उलेमाओं और पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल0अले0वस0 से मुहब्बत करने वाले मुलमनो ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्तीय नाथ को ज्ञापन भेज कर  कैन्सिल की गई छुट्टी को बहाल करने की मांग की गई।

इस मौके पर मीनार मस्ज़िद के इमाम मौलाना अशफाक कदरी, ज़िला मिडिया प्रभारी आमिर रज़ा पम्मी, रियाज़ुल्ला खान, मो0 नदीम जर्राह बरकाती, मो0 रईस रिज़वी, अकील खान, अब्दुल वाहिद, मो0 वसिउल्लाह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts