Categories: Crime

भीषण गर्मी में नगर में प्यूऊं लगबाने की मांग

इमरान सागर
तिलहर,शाजहाँपुर:-भीषण गर्मी को देखते हुए नगर के विभिन्न स्थानो पर शीतल प्यूऊं लगबाने की मांग की गई! नगर समाज सेवी कौशल कुमार गुप्ता ने अपने समर्थको के साथ तहसील दिवस में नगर के विभिन्न स्थानो पर शीतल पानी की व्यवस्था कराए जाने की लिखित माग की! श्री कौशल ने अपने मांग पत्र में लिखा है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए नगर में बाहर से आने वाले ग्रामीणो को लिए पेयजल की व्यवस्था नही है, जिस कारण राहगीरो को काफी समस्या होती है!

उन्होने कहा कि नगर तिलहर में एक भी जगह पेयजल की व्यवस्था नही है! उन्होने तहसील दिवस प्रभारी से नगर के मुख्य स्थानो पर तत्काल शीतल पेयजल की व्यवस्था कराए जाने की मांग की! जनसेवक श्री कौशल कुमार गुप्ता के समर्थक आदित्य सिंह, रिषि दिवेदी, रघुबीर सहाय, शकुन्तला सक्सेना, विकास गुप्ता एडवोकेट,मुकेश गुप्ता आदि मौजूद रहे!

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts