Categories: Crime

मार्ग दुर्घटना में बिहार के सांसद के बेटे की गई जान

मो आफताब फ़ारूक़ी

इलाहाबाद। जिले के सोरांव थानान्तर्गत बनकटा गांव के समीप हाइवे पर शनिवार दोपहर बाद हुई मार्ग दुर्घटना में बिहार के सांसद के बेटे की मौत हो गयी। बताया जा रहा है वह कार से दिल्ली के लिए जा रहा था। हादसे की सूचना पर पुलिस ने उसे बचाने का भी प्रयास किया। लेकिन एसआरएन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही मौत हो गयी। पुलिस ने कार में मोबाइल से मिले नम्बर से परिजनों को खबर दे दिया है।

बिहार के वैसाली जनपद के सहदेई थाना क्षेत्र के कुम्हारकोल बुजुर्ग गांव के मूल निवासी रामा किशोर सिंह एलजेपी पार्टी से वैशाली (बिहार) के सांसद है। इनकी चार सन्तानों में इकलौता बेटा राजीव सिंह 35वर्ष हिमांचल प्रदेश में बैंक के अधिकारी के पद पर तैनात था। हालांकि वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ नई दिल्ली के कनाट प्लेस थाना क्षेत्र के फिरोज शाह रोड में रह रहे थे। उनके एक बेटी है। बताया जा रहा है कि राजीव सिंह किसी काम से गत दिवस किसी काम से बिहार गये थे।  जहांॅ से शनिवार को वह दिल्ली के लिए अपनी कार से अकेले जा रहे थे।  एनएचटू हाईवे पर सोरांव थाना क्षेत्र के बनकट गांव के समीप शनिवार दोपहर बाद अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। हादसे की जानकारी होते ही आस-पास के लोग पहुंचे और 100 डायल को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सोरांव एवं 100 डायल की पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार से निकाल कर उपचार के लिए पहले एक निजी अस्पताल ले गयी, उसके बाद उन्हें स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गयी। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार से मोबाइल नम्बर से परिजनों को खबर दी। बेटे की मौत की जानकारी होते ही सांसद रामा किशोर सिंह अपने परिवार के साथ पटना से रवाना हो गये है। वह अपने लोक जनशक्ति पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया। खबर मिलते ही उनके करीबी कार्यकर्ता एसआरएन पहुंचे। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस सम्बन्ध में पूर्ण जानकारी नहीं मिल पायी थी।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts