Categories: Crime

बहुचर्चित सुमेर सिंह हत्याकांड के दो आरोपियों का आत्मसमर्पण

अन्जनी राय
बलिया : बीते 21 मई को दोकटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गाँव के पास सपा के पूर्व जिला महासचिव व बहुआरा प्रधान पति नेता सुमेर सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले मे हत्या मे शामिल लोगों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजार बन्द तथा जिला प्रधान संघ तथा विभिन्न नेताओ द्वारा लगातार मांग की जाती रही.

पुलिस  के बढ़ते दबाव एवं कुर्की के भय से नामजद दो आरोपी जितेन्द्र सिंह पुत्र स्व. परमानंद सिंह तथा धर्मेन्द्र सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह ने मंगलवार को सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. जहां से उनको न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया. इधर, पुलिस अन्य आरोपियों पर भी दबाव बना रही है. थानाध्यक्ष दोकटी विजय सिंह तथा चौकी प्रभारी लालगंज जगदीश प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त राइफल आरोपियों को रिमाण्ड पर लेकर निश्चित तौर पर बरामद किया जायेगा।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: CrimeUP

Recent Posts