Categories: Crime

किसानों को शत प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा बीज:- डा० आर० के० वर्मा

आर. आर. पाण्डेय / प्रतापगढ़ 

जिला कृषि विभाग द्वारा आयोजित मानधाता जगदीशपुर सब्जी मंडी में बीज वितरण को संबोधित करते हुये  विधायक विश्वनाथगंज डा० आर० के० वर्मा ने कहा कि किसानों को शत प्रतिशत छुट पर बीज उपलब्ध करना हमारे सरकार की प्राथमिकता है। आज किसानों को कृषि से संबोधित खाद बीज उपकरण अनुदान पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। अधिक से अधिक किसान लाभ ले सके। इसके लिये जगह-जगह पर किसान गोष्ठी का आयोजन भी मेरे द्वारा कराया जा रहा है। अन्त में विधायक जी ने किसानों से ऐसा कार्यक्रम का सहयोग मांगा।

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि व पी०आर०अो० विनोद पटेल व बी० एल० पटेल, कृषि  विभाग के अधिकारी अनिल कुशवाहा , अोम प्रकाश सिंह, अजीत मौर्या, राहुल सिंह, अजीत द्विवेदी, दूधनाथ, फूलचन्द, आदि लोग उपस्थित रहे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: BusinessUP

Recent Posts