Categories: Crime

बिहार – डीआईजी ने नाथनगर थाने के दारोगा को किया निलंबित.

गोपाल जी
नाथनगर केबी लाल रोड के शंकर लाल गुप्ता 5 मई को डीआईजी से मिलने पहुंचे थे। पारिवार वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। डीआईजी ने पीड़ित को नाथनगर थाना भेज दिया लेकिन थाने पर मौजूद दारोगा और मुंशी ने पीड़ित को भगा दिया। थाने से कोई कार्रवाई नहीं होने पर सोमवार को शंकर लाल गुप्ता डीआईजी से मिले। उन्होंने नाथनगर इंस्पेक्टर को फटकार लगाकर कार्यालय में तलब किया। पूछा डीआईजी कार्यालस से अगर किसी पीड़ित को भेजा गया तो उसकी बात क्यों नहीं सुनी गई। इंस्पेक्टर ने अपनी ओर से सफाई दी और जांचकर बताने की बात कहीं। जांच रिपोर्ट मिलते ही डीआईजी ने दारोगा को निलंबित कर दिया।

डीआईजी ने कहा कि प्रभार ग्रहण करते ही थानेदार व इंस्पेक्टर को पांच बिंदुओ पर सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था। थाने में आने वाले फरियादियों की पूरी बात सुनकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया था। उन्होंने कहा कि डीआईजी के निर्देश का पालन नहीं करने वाले लापरवाह दारोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। कहा कि कोई भी थानेदार, इंस्पेक्टर, दारोगा या एएसआई ऐसी हरकत करेंगे तो उसके खिलाफ निलंबन की तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके पहले पीड़ितों का फरियाद नहीं सुनने पर डीआईजी के निर्देश पर एसएसपी ने सबौर थानेदार नीरज कुमार तिवारी को निलंबित कर दिया था।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Bihar

Recent Posts