Categories: Crime

पिकअप की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

सी.पी.सिंह विसेन

बलिया:–उभाव थाना क्षेत्र के चौकियाँ मोड़ पर रविवार की रात्रि करीब 11 बजे नगरा के तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप की चपेट मे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार चन्द्रभान राजभर (26) पुत्र गोवर्धन राजभर ग्राम चौकियाँ की चौकिया मोड़ पर दुकान चलाता था।

रविवार कि रात दुकान बन्द कर सड़क पकड़ घर जाने की तैयारी मे था।कि नगरा की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही पिकअप. UP60T5457 ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वह वही बुरी तरह जख्मी हो गया। जिसे लोगो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर ले गये जहा डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर टक्कर के बाद पिकअप चालक गाड़ी को सीधे थाने लाकर खड़ा कर दिया। मृत्क के भाई सुर्यभान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लाश को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: UP

Recent Posts