Categories: Crime

संप्रदायिक सौहार्द की अनोखी छटा बिखेर गया भंडारा

ए. एस, खान
लखनऊ ज्येष्ठ माह के दूसरे बडे मंगल पर लखनऊ शहर में लगने एवं चलने वाले भंडारो में गंगा जमुनी तहजीब की अदभुत छटाऐं  दिखी। विभिन्न भंडारो पर हिन्दू मुस्लिम एवं सिख  समुदाय के लोग लोगों को प्रसाद वितरण करते दिखाई दिए। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सामाजिक व्यापार मंडल ने कैंट रोड पर ओडियन सिनेमा के प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया।  जिसमें हिन्दू, मुस्लिम, सिख, सभी ने मिलकर भक्तों को प्रसाद वितरण किया।

भंडारे के आयोजन कर्ताओं में उत्तर प्रदेश सामाजिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष आमिर अंजार, उपाध्यक्ष- इरशाद हुसैन,  शहजाद, सलीम अहमद, महामंत्री बाबू राम साहू, मंत्री शहजाद   सरंक्षक सरदार जोगिंदर सिंह आदी थे। इस अवसर पर श्रोत्रिय व्यापरियों एवं अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओ ने भी प्रबंधन कार्य में सहयोग किया। जिन्मे पुर्व सभासद आसिफ उल्ला खान, रुपेश कुमार त्रिवेदी, अशिक, आफताब, नजर, एवं लाला भाई आदी प्रमुख थे।
pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in
Tags: Religion

Recent Posts